डीसीपी ने किया गोसाईगंज कोतवाली का निरीक्षण
लखनऊ। बुधवार को गोसाईगंज पहुंचे डीसीपी विनीत जायसवाल ने कोतवाली का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीसीपी शशांक सिंह और एसीपी स्वाति चौधरी भी मौजूद रही। रामनवमी शोभायात्रा की जानकारी के लिए पुलिस अधिकारी अमेठी भी गए।
गुरुवार को रामनवमी पर गोसाईगंज स्थित माता चतुर्भुजी देवी मंदिर प्रांगण और अमेठी में रामबाग से श्रीराम शोभायात्रा निकलेगी। उक्त शोभा यात्रा पहले से निकल रही हैं।
गोसाईगंज पहुंचे डीसीपी ने शोभायात्रा संबंधी जानकारी ली। साथ में अपर पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज स्वाति चौधरी भी मौजूद रही। डीसीपी ने गोसाईगंज कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखान, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों के रखरखाव को देखा और शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं साफ सफाई के निर्देश दिए।
कोतवाली पर उन्होंने शोभायात्रा के आयोजकों से जानकारी लिया की कोई दिक्कत तो नही है। इस पर सभी ने कहा की यहां कभी कोई दिक्कत नही रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ बात करने वालो में गोसाईगंज से सुनील गुप्ता, सुधाकर वर्मा, विवेक तथा अमेठी क्षेत्र से अनिल निगम, अन्नू निगम, बजरंग वर्मा, राम लखन गुप्ता, जगदम्बा ठेकेदार, दिलीप, राजेंद्र साहू व शिव कुमार जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
पुलिस अधिकारी रामबाग अमेठी भी पहुंचे और शोभा यात्रा के रास्ते की जानकारी ली। अमेठी में बताया गया की शोभायात्रा रामबाग से रामजानकी मंदिर ठाकुरद्वारा, चौराहा तथा कटरा होते हुए फिर रामबाग पहुंचती है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय, अमेठी चौकी प्रभारी जय करन सिंह भदौरिया, गोसाईगंज चौकी प्रभारी मनिंदर सिंह, गंगागंज प्रभारी रामनाथ कनौजिया, अनिरुद्ध सिंह तथा महिला उप निरीक्षक भी मौजूद रही।
Mar 29 2023, 19:17